मंगलवार, 8 जून 2021

हिन्दू राष्ट्र नहीं भारत बचाएंगे....



हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना में...... 
रक्त रंजित करने की योजना से 
किसको तवाह करना है? 
हिन्दू को या गैर हिन्दूओं को  
अजेंण्डा तो बताईए साहिब!  

हिन्दू का मतलब वोट से ही तो है
मंडल का हिसाब तो लगाईए साहिब! 
सवर्णो के आरक्षण को लगाने से पहले 
पिछड़ो का हिसाब तो बताईए साहिब! 
हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना में........ 
 
धन धरती और संसाधनों की बात को 
कभी मन की बात में लाईए साहिब 
न्यायालयों में आरक्षण की बात को 
कभी कहीं तो उठाईए साहिब! 
हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना में.......  

संसद की नई विल्डिंग से जरूरी है 
संविधान को सम्पूर्णता में लागू करना 
आम आदमी की जिन्दगी में रोशनी के 
साथ विकास लाने की कोशिस करना 
हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना में.......

कुछ तो बताईए साहिब 
मन्दिर बनवाईए पर उसका लाभ भी 
हिन्दू के सिवा आमजन को बताईए 
अस्पताल रोककर मन्दिर मत बनाईए 
स्कूल और कालेज बनाईए साहिब! 
 
चालबाजी से हमें लूटकर  
सबकुछ गुजरात मत ले जाईए साहिब 
चौ.चरण सिंह के हवाईअड्डे पर अडानी   
नाम का ध्ब्बा मत लगाईए साहिब 
वह किसानों के मसीहा हैं। 

आपकी नफरत को किसान झेल रहा है 
किसान के कटे पर मिर्च न गिराईए  
साहिब! 
अब अपनी दुकान बढ़ाईए साहिब। 
हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना में........
  
हम भारतीय हैं 
हमें लूटेरा मत बनाईए साहिब। 
सोये हैं तो क्या हुआ जग जाएंगे 
औजार उठाएंगे और दिल्ली आ जाएंगे 
हिन्दू राष्ट्र नहीं भारत बचाएंगे.... 

-डा. लाल रत्नाकर   

कोई टिप्पणी नहीं: