रविवार, 8 मार्च 2026

यह बात कौन नहीं जानता पर मौन है !

 हमारे करम पर आफत आने वाली है 
क्योंकि हमारे गुरु जी फस गए हैं !
अपने कुकर्मों से चालाकी में चतुराई में। 
क्योंकि चुप हो गए चुप्पे की तरह ?
पूरी दुनिया में यह बात पहुँच गई है 
कोने कोने तक !
बेवफाई का नमूना निकल ही आता है। 
जरूरी नहीं है कि 
सब कुछ झूठ से छुप जाए। 
झूठ भी तो सच छुपाने के लिए होता है। 
सच झूठ को कैसे छुपाएगा। 
झूठा कभी नहीं शर्माएगा।
दुनिया भर के कानूनी फेरबदल। 
झूठ बोलने के लिए किए गए थे। 
क्योंकि सच बोलने की आदत नहीं है। 
यही तो नया भारत है। 
जहां झूठ बोलने की महारत है। 
क्योंकि देश इनको बर्दास्त नहीं करता 
यह बात कौन नहीं जानता पर मौन है !
तानाशाह के सामने आज के दौर में। 


-डॉ लाल रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं: