रविवार, 5 जून 2011

ये कैसी सरकार है

डॉ.लाल रत्नाकर 

ये कैसी सरकार है,
लाठी डंडा गोली गैस 
किन पर 
क्यों ये डाल रहे हैं 
सत्ता के मद में ये लोक 
और लोकतंत्र का 
गला घोट रही है 

बाबा के योगा से 
लोगो का मन डोल रहा है 
बाबा तुम जिनको रखे हो 
सत्यनिष्ठ के नाम पर 
आज वही मुखबिरी कर रहे 
बाबा तेरे साथ .

भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है
चोरों की देहरी पे जाकर 
अनसन करना 
उनके अधिकारों को 
'चोरी के अधिकारों को'
बंद कराने की 
हिमाकत करते हो.

बाबा बाबाओं के अधिकारों 
अतिक्रमण करते हो 
सत्तानसिनों पे नज़र रखते हो 
देखो हम ताकतवर हैं 
मेरे पास पुलिस है 
बम है बारूद और आँशु के
गोले हैं .

लड़ो हुनकर भरो 
चिल्लाओ अब कौन सुनेगा 
'भारत स्वाभिमान' की 
बात करोगे 
हम मुलाजिम है 
'इटली'
की महारानी के .

गाँधी के बन्दर 
अब इटली वाली के 
घर के अन्दर
मुहँ खोले कुछ बोल रहे हैं 
हिंदी 'भाषा' को इटैलियन में 
बोल रहे हैं .
कान बंद करने के कारण
अब देशी 'भाषा' इन्हें 
सुनायी नहीं दे रही है 
आँखे बंद करो 
मैंने अब खोली है 
सत्ता के गलियारे में 
अब क्यों आंखे बंद करूँ.

बाबा बापू को मैंने टांग
दिया है दीवारों पे 
चौराहों पे और पार्कों के 
खम्भों पर.
बाबा तुम भी योग करो 
हम भोग करेंगे 
सत्ता का यही स्वरुप 
सदिओं से जग जाहिर 
बाबा जनता को लूटो 
हम तेरी मदद करेंगे .

कभी कभी आओ 
सत्ता के गलिआरों में 
हवन करो की सत्ता 
फले फूले 
और सत्ता की औलादों 
को आशीर्वाद करो 
फुले फलें और दमन 
करें अपने दुश्मनों का 
बाबा अब बस भी करो 
राजनीति में 
आना खतरे से ख़ाली नहीं है 
यहाँ हम इत्मिनान से 
देश बेचने का सौदा करते हैं 
तुम हिस्सा मागो तो 
तुम्हे मिलेगा .

न्याय मागना 
और हमारे कामों पर 
नज़र रखना है तो 
हम तुम्हे सुरक्षित नहीं 
रहने देंगे .
पकड़ेंगे, जेल में डालेंगे 
क्योंकि 
बाबाओं के रूप में 
तुम अपराध करो 
यह छूट हम तुम्हे कैसे 
दे दें .
मेरी दौलत पर तुम नज़र 
लगाओ यह अधिकार तुम्हे 
कहाँ है.

मेरा 'धन है' मेरे चेलों ने 
उसे चुराया .
तुमसे क्या वे उसे स्विस में रखें 
या मॉल बनायें 
उद्योग लगायें या अपराध करें 
अनाचार या अत्याचार 
सब मेरा अधिकार                               
बाबा घर बैठो और करो योगा .

कोई टिप्पणी नहीं: