गुरुवार, 29 सितंबर 2022

संवाद की जरूरत है


संवाद की जरूरत है
वाद विवाद भले हो
प्रतिवाद की जरूरत है
नफरत नहीं चलेगी
इज्जत की जरूरत है।
मर्यादा को तोड़कर,
नैतिकता को छोड़कर
संवाद नहीं होगा
वाद विवाद नहीं होगा
प्रतिवाद नहीं होगा 
यदि संवाद नहीं होगा।
संवाद की जरूरत
भोजन से भी ज्यादा है
लूट और झूठ का
चलन जब ज्यादा हो
संवाद कैसे होगा।
प्रतिवाद कैसे होगा।
- डॉ लाल रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं: