यह नई शिक्षा
योग और आसन
सिंहासन तक ले जाने में
जरूर कामयाब होगी
जब करोड़ों करोड़
नवजात अपनी आरंभिक
शिक्षा के साथ।
प्रवेश पा सकेंगे विद्यालयों में।
उन्हें वहां क्या पढ़ाया जाएगा।
अभी नहीं बताया गया है।
इतिहास से जो हटाया गया है।
वह सच है उसे छुपाया गया है।
गुलामी गुलामी होती है।
गुलामी किसी की हो।
ईस्ट इंडिया कंपनी,नादिर शाह
अडानी अंबानी या,
उनके कारकूनों की हो।
जुमले से हमले।
नफरत के गमले।
धर्म के, जाति के, वर्ग के!
सजाए जा रहे हो।
संविधान की शपथ लेने वाले।
अपराध का गुण गाए जा रहे हो।
आकाशीय हमलों से।
कानून के रखवाले।
सजायाफ्ता को।
पत्रकारों से मरवाए जा रहे हो।
अंधों ! अपराधी की सजा।
कानून निश्चित करता है।
न की मिट्टी में मिलाने का उद्घोष!
इन हत्याओं की छीटें !
कैसे छूटेंगे कैसे बचेंगे!
हमारे होनहार
हमारे होनहार!
-डॉ लाल रत्नाकर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें