बुधवार, 24 अक्तूबर 2018

चलो एक गीत लिखते हैं।

चलो एक गीत लिखते हैं।
जिसमें जीवन की सच्चाईयां हो।
जो सच को उजागर करता हो।
चलो एक गीत लिखते हैं।
बहुत हो गया झूठे झूठे।
वादे और इरादे सुनते सुनते।
चलो एक गीत लिखते हैं।
जो झूठ को झूठ की तरह।
समझा सके और झूठ को।
सत्य से मिटा सके ऐसा गीत।
चलो एक गीत लिखते हैं।
झूठे गीत गाने वाले।
कौन हैं इनको सुनने वाले कौन हैं।
हमारा गीत उन्हें समझा सके।
चलो ऐसा गीत लिखते हैं।
सच को सच की तरह सिखा सके।
चलो हम भी एक गीत लिखते हैं।
-डा.लाल रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं: