शुक्रवार, 14 मई 2021

जुमले वाला दोषी है

  जुमले वाला दोषी है


ताली वाला दोषी है
थालीवाला दोषी है
दीया वाला दोषी है।
और सबसे बड़ा दोषी है
अस्पतालों को खत्म किया
आयुष्मान भारत के नाम पर
धोखा दिया।
आपदा में अवसर का नारा दिया
सब कुछ लूट लिया
खाली हाथ करके
आत्मनिर्भर भारत बना दिया।
समझ में आया दोषी कौन है।
और हां सबसे बड़े दोषी तो तुम हो।
तुम्हारी पत्रकार बिरादरी।
जिसको गोदी मीडिया कहा गया।
जुमले वाला दोषी है
ताली वाला दोषी है
थालीवाला दोषी है
दीया वाला दोषी है।
दोषी है,दोषी है,दोषी है।
डॉ लाल रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं: