रविवार, 1 अक्तूबर 2023

परिस्थितियों के हाथ

 

समय के साथ,
परिस्थितियों के हाथ
आबादियां और बर्बादियां!
आमतौर पर चलती रही हैं
उन्हें रोकने के लिए
जो जो आगे आए।
वह उन्हीं के साथ हो लिए।
आपदा में अवसर
अवसर में आपदा।
अर्थ का अनर्थ कर देता है।
जब जब हथियार 
निकम्मे के हाथ में होता है।
खतरा बढ़ जाता है 
कम नहीं होता।
यह देखना होगा।
कौन आपके साथ होता है।
कौन साथ के लिए,
मतलब से साथ होता है।
वक्त संघर्ष का होता है तो
संघर्ष संघर्ष बच रहा होता है
वक्त कहीं दूर चला जाता है।
फिर वह तब लौट आता है
जब संघर्ष खत्म हो जाता है।
समय समय के साथ।
परिस्थितियों के हाथ।
कौन-कौन होता है।

-डॉ लाल रत्नाकर


कोई टिप्पणी नहीं: