गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

लोक सभा में जो बैठा है वह संविधान के खिलाफ है


लोक सभा में जो बैठा है 
वह संविधान के खिलाफ है 
लोकसभा भी नई है 
और  इसको बनाने वाले
 भारतीय लोकतंत्र के विरोधी है
जो खुले आम कहते हैं
 कि वह संविधान नहीं मानते
लोकतंत्र विरोधी है वे मनुवादी !
मनुवाद का मुखौटा संविधान !
संविधान की करता बात है !
उसके मन में विश्वासघात है ?
रोज़ करता संविधान संसोधन !
जो है संविधान के खिलाफ !
निष्प्रभावी बनाता है संविधान को  !
मनुवाद के आधार पर परिवर्तन ?
ही उसका संविधान संशोधन है।
आवरण संविधान का परिवर्तन !
मनुवाद का जो बहुजन नहीं समझता ?
क्योंकि उसे फसा रखा है भगवान् में !
संविधान उसका धर्म है वह नहीं जानता !
पाखण्ड में अटका हुआ है !
अंधविश्वास में लटका हुआ है !
चमत्कार और झूठ से बंधा हुआ है !
यही उसपर अत्याचार है,
 जिसे वह नहीं जानता ?
लोक सभा में जो बैठा है 
वह संविधान के खिलाफ है 

-डॉ. लाल रत्नाकर 

कोई टिप्पणी नहीं: