जिन्हें गुजरात मॉडल !
कभी अच्छा लग रहा था।
आज पूरा देश गुजरात हो गया है?
देश का किसी प्रदेश में सिमट जाना?
और प्रदेशों को कितना शर्मसार करता है?
भारत का एक प्रांत गुजरात है।
जैसे और प्रांत है और उनकी खुबिया ?
वह सब समा गयी हैं गुजरात में।
गुजरातियों की बाढ़ आ गयी है !
और प्रदेशों के भीतर यू पी बिहार बंगाल
उन तमाम प्रदेशो में जहाँ गुजरातियों को
जाने की जरुरत नहीं थी।
गुजरात ने दिखा दिया है कि उसके नेता।
कारोबारी भी हैं और माफिया भी !
जो अपने ही महान नेताओं से
कितनी नफरत करते हैं।
सबसे पहले गांधी जी को लेते हैं।
गांधी जी के हत्यारे से उनके क्या ताल्लुक हैं ?
यह सवाल आप सब के सामने है
और उत्तर खुद ढूढ़िये बताने की कहाँ जरुरत है ।
इसके बाद सरदार पटेल हैं।
सरदार पटेल ने संघ पर प्रतिबंध लगाया था?
यह बात तो सबको पता है।
इन्होंने पटेल के नाम पर व्यापार चलाने के लिए
उनके स्टेट्यू को वेश बनाया है।
अपनी राजनीति चमकाने के लिए।
उनके नाम को भुनाया है।
अब समाजवाद की जगह पूंजीवादियों का
देश बनाया है।
- डॉ लाल रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें