मैं शपथ ले रहा था
पर मेरे मन में चोर था
शपथ के प्रति और सत्य के
बदले बदलेगा आचरण
असत्य की महिमा का
गुणगान किया जाएगा।
नये भारत में हमारे।
जिनको सजा दी जानी चाहिए।
उनके पुराने इतिहास को
न्याय की पृष्ठभूमि में।
नये प्रसंग और सन्दर्भ।
गढ़े जा रहे हैं नये इतिहास में।
तुम्हारा इतिहास राष्ट्रद्रोही का है।
नये राष्ट्रद्रोही पकड़े जा रहे हैं।
जो राष्ट्रहित में खड़े हैं।
आजकल के नये भारत में।
-डॉ लाल रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें