रविवार, 22 नवंबर 2026

आप मुस्लिम हो सकते हैं?

 


आप मुस्लिम हो सकते हैं?
बौद्ध बन सकते हैं?
क्रिस्चियन बन सकते हैं?
सिख बन सकते हैं?
जैन हो सकते हैं ?
लेकिन!
क्या आप***********
नीचे जो लिखा है वह बन सकते हैं?
क्या कभी आप किसी को !
हिंदू कन्वर्ट (बनते) होते सुना ?
और यदि नहीं तो?
जो नया जुमला चल रहा है?
सबको हिंदू बनाया जा रहा है?
यह कितना सही है?
क्या वास्तव में बहन जी?
हिंदू ही हैं?
हम हजारों उनके अनुयायियों से?
यही तो पूछते हैं?
लेकिन वह कभी नहीं बताते?
कि वह हिन्दू हैं या दलित हिंदू हैं?
जबकि बाबा साहब भी!
हिंदू ही थे?
लेकिन उन्होंने बौद्ध धर्म?
क्यों स्वीकार किया था?
क्योंकि वह हिंदू होते हुए भी !
हिंदू होने पर गर्व नहीं कर पाए !
हां हमने देखा है?
तमाम पिछडों को हिंदू बनते हुए।
शादी ब्याह में?
सत्यनारायण की कथा में?
मंदिरों में?
या व्रत धारण करने में?
भूत प्रेत निवारण में?
भाग्यवाद में विश्वास करने में?
यात्रा करने में?
कुआं खोदने में?
कार पर सवारी करने में?
गृह प्रवेश में?
उठते बैठते हुए?
पांव छूते हुए?
और सबसे ज्यादा तो!
मृत्युभोज में ?
हिंदू बनते देखा है?
जिन्हें कभी वह हिंदू नहीं मानते!
हिंदू उन्हें अपने बराबर नहीं मानते।
उनके अधिकार नहीं देते।
वह सब समय समय पर हिंदू बनते रहते हैं।
-डा.लाल रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं: