मौके तो बार-बार आते हैं ?
और आकर चले जाते हैं
जो लोग उसे समझ पाते हैं
वह उसका लाभ उठाते हैं
जो लोग सत्य और निष्ठा में
विश्वास रखते हैं
वह देखते रह जाते हैं
और मौके रोशनी की तरह
अंधकार छोड़कर चले जाते हैं
इस अंधकार में जीते हुए
आमतौर पर आदमी प्रकाश की ओर
निरंतर देखता रहता है।
प्रकाश आता है और चला जाता है
उसे विश्वास नहीं होता की
यह प्रकाश कभी उसके पास
ठहर जाएगा।
विश्वास को वह
पकड़ कर बैठा होता है।
विश्वास ही तो है
जो उसे जकड़ कर बैठा होता है।
तभी तो कहते हैं।
वह कभी भी नहीं सुधरेगा
क्योंकि उसे विश्वास ने
अंधविश्वास में जकड़ रखा है।
वह जानबूझकर अखंड पाखंड
और अंधविश्वास में।
दुहाई देता रहता है।
कल्पना लोक के गीत लिखता रहता है
जब मौका लगता है उसे गाता रहता है
तमाम लोगों को उसी तरह
झूठ में उलझाता रहता है।
जैसे आज तक लोग उलझे हुए हैं
कि वह कितने धार्मिक हैं।
वह उसी में झूल रहे हैं
और शूल को मन में
पाल करके समाज में झूल रहे हैं।
-डा लाल रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें