रविवार, 22 नवंबर 2026

तुम गुमान में हो ! क्योकि सब कुछ, मुफ्त में मिल गया है !

तुम गुमान में हो !
क्योकि सब कुछ, 
मुफ्त में मिल गया है !
अब चोरी पकड़ी गयी है !
तो चोर को बचा रहे हो !
चोर बच गया तो ?
फिर चोरी करेगा ?
क्योंकि आज वह उस ओहदे पर है !
जिस दिन से उसे यह अधिकार था। 
आज मुहँ क्यों छुपा रहे हो !
चोरी से मिला हुआ अधिकार,
या मुफ्त में मिली हुयी सत्ता, 
कब तक कायम रहेगी ?
यह क्यों नहीं बता रहे हो।
मेरी समृद्ध परंपरा को मिटा रहे हो,
यानी सविधान?
संविधान ही राष्ट्र है, 
और संविधान ही धर्म।
न्याय की नैतिकता, 
बहुत महत्वपूर्ण होती है।
न्यायाधीश को ईश्वर के रूप में,
माना जाता रहा है।


-डा.लाल रत्नाकर


कोई टिप्पणी नहीं: