रविवार, 22 नवंबर 2026

अमन कहां खो गया है ,

अमन 
कहां खो गया है ,
कौन कौन जानता है?
जानते तो सब हैं पर !
वह मुंह नहीं खोलते।
और हमले करने वाले,
पहचाने नहीं जातेेेे, 
जो अमन की बरबादी के कातिल है।
उनका कुछ नहीं होता ? 
बल्कि उनका स्वागत होता है। 
समारोह होते हैं ?
मर जाते हैं तो !
उनकी मूर्तियां लगा दी जाती है। 
खेतों में, बगीचों में कब्जे के लिए। 
चमन से अमन छीन लेते हैं। 
अमन के नाम पर। 

-डॉ.लाल रत्नाकर





कोई टिप्पणी नहीं: