पवित्रता
कहां तलाशें
यह विश्वास किसको है
यह इमारत और वह इमारत,
कैसे अलग-अलग है।
बहुत करीने से फर्क होता है,
कभी कभी ख्याल आता है।
सोचने, बोलने और समझने पर
कितनी पाबंदी है।
आजादी का नाम ?
संविधान में दर्ज आजादी?
किसको किसको खटक रही है।
अपवित्रता के चरम पर ।
चढ़ गया है वह ।
क्यों ? क्योंकि उसके मन में,
हजारों साल का पुलिंदा है।
जहां अपवित्रता का संग्रह है।
पुरातनपंथी विचार !
पाखण्डी अपवित्र सोच।
अंधविश्वासी समझ।
अज्ञानता का आनंद लोक।
दुर्दांत और अपवित्र ।
पवित्र।
कहां तलाशें
यह विश्वास किसको है
यह इमारत और वह इमारत,
कैसे अलग-अलग है।
बहुत करीने से फर्क होता है,
कभी कभी ख्याल आता है।
सोचने, बोलने और समझने पर
कितनी पाबंदी है।
आजादी का नाम ?
संविधान में दर्ज आजादी?
किसको किसको खटक रही है।
अपवित्रता के चरम पर ।
चढ़ गया है वह ।
क्यों ? क्योंकि उसके मन में,
हजारों साल का पुलिंदा है।
जहां अपवित्रता का संग्रह है।
पुरातनपंथी विचार !
पाखण्डी अपवित्र सोच।
अंधविश्वासी समझ।
अज्ञानता का आनंद लोक।
दुर्दांत और अपवित्र ।
पवित्र।
-डा.लाल रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें