शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020

समय का चक्र


समय का चक्र
किसी को भी नहीं बक्सता।
भले ही वह !
कितना ही !
बलशाली क्यों ना हो!
यही चक्र
हमें गति देता है
जिससे समाज गतिशील होता है
और यही चक्र
युद्ध के मैदान में
दुश्मनों को रौंद देता है।
परंतु खेतों में
हमारे श्रम को आसान कर देता है।
यात्रा में हमारी गति को बढ़ा देता है
और उम्र में
बचपन से बुढ़ापे तक
जीवन को चला देता है।
इसका अर्थ।
अनेकार्थी होता है।
जीवन से मृत्यु पर्यंत।
वैश्विक अभियान में।
गतिशील बना देता है।
समय का चक्र।
जिन्हें महान बना देता है।



डॉ लाल रत्नाकर 

कोई टिप्पणी नहीं: