शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020

वासुदेव कुटुंबकम

 वासुदेव कुटुंबकम


वासुदेव कुटुंबकम
दुनिया एक परिवार है
वास्तव में क्या यह सत्य है
हम तो अपने आसपास देख रहे हैं
कौन पराया है कौन अपना है।
वसुदेव कुटुंबकम का मंत्र।
हमारी संसद के प्रवेश द्वार पर
खुदा हुआ है।
मगर संसद में जाने के लिए।
जिस तरह का माहौल गढ़ा गया है।
वसुदेव कुटुंबकम का मंत्र
क्या बेअसर हो गया है।
जो लोग उसमें प्रवेश करते हैं
उनके आपस में संबंध होते हैं
एक रिश्तेदार है, दूसरा अजनबी,
यह बात बहुत धड़ल्ले से
छोटे दिमाग वाले कहते हैं।
पूरी दुनिया एक परिवार है,
जो कहते हैं और उदार रहते हैं।
उन्होंने पिछले दिनों देखा होगा।
अपने आसपास के लोगों को।
जाति और धर्म के नाम पर।
सत्ता की नियति का गरीब और अमीर
के मध्य बहुत बड़ी खाई खोदने का।।
अलग हो, उदार होना,
अपने मन को ऊपर उठाना,
आनंद लेना, किसी के हिस्से का।
अपना हिस्सा बना लेना।
वासुदेव कुटुंबकम का हथियार है।
सांस्कृतिक साम्राज्यवाद का
मंत्र के सहारे इसी तरह के यंत्र
जिसका आधार प्राचीन ग्रंथों को
गढ़ा गया है तभी तो।
(ब्रह्मनिक स्वतंत्रता का फल।)
एक हथियार की तरह काम कर रहा है
डॉ लाल रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं: