गुरुवार, 23 जून 2022

स्लोगन का मतलब जानते हैं।


क्रूरता की पराकाष्ठा
करुणा में क्रूरता के नारे से
कितना लोकप्रिय था
समझने की कितने लोगों ने
समझदारी दिखाई थी
या भूल की थी।
भूल आसान नहीं थी
भुलाने के लिए ही स्लोगन था
स्लोगन का मतलब जानते हैं।
स्लोगन गढ़ना एक विद्या है।
अंग्रेजी में हिंदी में संस्कृत में
बाकायदा व्यापार के लिए।
तैयार किया जाता है।
राजनीति में तो हमेशा से
स्लोगन ही स्लोगन था।
आपदा में अवसर
करुणा में क्रूरता।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
सबका साथ सबका विकास
आत्मनिर्भर भारत।
सब स्लोगन हैं।
क्या आपको अभी भरोसा है
क्योंकि स्लोगन तो स्लोगन है।
डॉ लाल रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं: