बुधवार, 20 जुलाई 2022

रहस्य क्या है।

 


खुशहाली के पीछे का 
रहस्य क्या है।
बदहाली के पीछे का 
रहस्य क्या है।
सामान्य जिंदगी जीने वाला,
क्या सचमुच बेईमान होता है।
असामान्य जिंदगी जीने वाला,
अधिकार संपन्न होता है।
उसे कानून के खिलाफ,
उसे परंपराओं के खिलाफ
अधिकार हासिल होता है।
असली भारत और नकली भारत
का फर्क करने का 
अधिकार होता है।
अधिकार होता है 
अत्याचार करने का।
रिस्तों के नाम पर,
परिवार के नाम पर
जाति के नाम पर
वर्ग के नाम पर,
धर्म के नाम पर
राष्ट्र के नाम पर
अनर्थ करने का 
अधिकार होता है।

डॉ लाल रत्नाकर


कोई टिप्पणी नहीं: